19 Apr 2024, 08:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

बिजली कंपनी की अंधेरगर्दी से रोशनी के त्योहार पर छाया अंधेरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2016 10:20AM | Updated Date: Oct 29 2016 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह  इंदौर। रोशनी के महापर्व दिवाली पर शहर में सात हजार से ज्यादा पोल पर लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके मेंटेनेंस का जिम्मा सिटी लूम कंपनी के पास है, लेकिन लगातार शिकायतों के बाद भी काम नहीं हो रहा। जबकि निगम हर माह 85 वार्डों के मेटेंनेंस के लिए सिटी लूम को 40 लाख का भुगतान कर रहा है, मतलब, सालभर में 4.8 करोड़ रुपए। दिवाली पूर्व भी शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर मेयर और कमिश्नर ने कंपनी के कर्ताधर्ताओं को चेतावनी भी दी, लेकिन नतीजा सिफर है।

यहां बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइट
एअरपोर्ट रोड की अंबिकापुरी सहित अन्य कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट बंद हैं। इसी तरह शंकरबाग, विष्णुपुरी, भगतसिंह नगर, सुदामा नगर, पलसीकर कॉलोनी, फूटी कोठी, शिवमपुरी, शिवकृपा कॉलोनी, स्कीम 71, राजेंद्र नगर, गंगा कॉलोनी, उषानगर एक्सटेंशन, समाजवाद नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, श्री मंगल नगर, सुखलिया, विश्वकर्मा नगर, सहित अन्य स्थानों की शिकायतें लंबित हैं।

85 वार्ड के लिए मात्र 15 गैंग
कम स्टाफ होने से सिटी लूम कंपनी वार्डों में ठीक से काम नहीं कर पा रही है। 85 वार्डों में मात्र 12 से 15 गैंग है, इसलिए शिकायतों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्ट्रीटलाइट सुधारने में एक वार्ड का नंबर 10 से 12 दिन में आता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिवाली पर इन लाइटों को कैसे चालू कर सकेंगे।

निगम की मेहरबानी
शहर के ज्यादातर स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब रहती हैं। इसके बाद भी निगम कंपनी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। हर तीन चार माह में पैनल्टी लगाकर खानापूर्ति कर ली जाती है।

ये हुआ अनुबंध
सितंबर 2018 तक अनुबंधित।
हर माह 40 लाख रुपए का भुगतान।
70 हजार से ज्यादा ट्यूबलाइट का मेंटेनेंस।

ये काम करती हैं
स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस।
खंभों पर नई फिटिंग।
खराब लाइट बदलना या सुधारना।
कॉल सेंटर की शिकायतें दूर करना।
शहर को दो जोन में बांटकर काम।

जनता परेशान होगी तो सोचना पड़ेगा
सिटी लूम कंपनी के हेड को अतिरिक्त टीम लगाकर वार्डों को रोशन करने को कहा है। दिवाली पर गड़बड़ी मिली तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम 40 लाख रुपए हर माह भुगतान करते हैं। ऐसे में अगर जनता परेशान होगी तो सीधे कार्रवाई करेंगे।
-मालिनी गौड़, मेयर

वरिष्ठ अधिकारियों को दी जानकारी
कर्मचारी के साथ मारपीट हुई थी, इसलिए एक दिन काम बंद रखा था। इसे अब दोबारा शुरू कर दिया है। रोजाना करीब 300 से 350 शिकायत दर्ज हो रही हैं। शहर में कितनी लाइटें बंद है या तो नहीं बता सकता, पर जो शिकायत आ रही उसका समाधान कर रहे हैं। हमारे कर्मचारी के साथ जो घटना हुई है, उस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया है।
-विनोद तिवारी, प्रभारी सिटी लूम

सख्ती से करेंगे कार्रवाई

सिटी लूम की शिकायतों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। उसे चेतावनी दी गई है, अगर लाइटों को नहीं सुधारा गया तो उसके विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
-अश्विन शुक्ल, एमआईसी सदस्य व विद्युत प्रभारी, ननि

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »