18 Apr 2024, 15:34:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

दो ‘स्मार्ट’ सड़कों में अंडरग्राउंड केबल पर खर्च होंगे 15 करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 10:25AM | Updated Date: Oct 24 2016 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। स्मार्ट सिटी की सबसे पहली सड़क महूनाका से टोरी कॉर्नर तथा बड़ा गणपति का काम तेजी से चल रहा है। इन दोनों सड़कों की कुल लागत 35 करोड़ आएगी, जिसमें 15 करोड़ रुपए अंडरग्राउंड केबल लाइन पर खर्च होंगे। इसमें ट्रांसफॉर्मर भी जमीन के अंदर ही रहेंगे। इसके टेंडर जारी कर दिए हैं। 2.2 किमी लंबी ये सड़कें दिसंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि अंतिम तारीख जनवरी तय की गई है। इस दौरान काम की रफ्तार पर ब्रेक लगता है तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

डक्ट हो रही तैयार
बिजली कंपनी अंडरग्राउंड लाइनों के लिए डक्ट तैयार करा रही है। इससे रास्तों के ऊपर से जाने वाले बिजली के तारों के जंजाल से मुक्ति मिल जाएगी। इसमें आने वाली परेशानी का समाधान किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी की आदर्श सड़क
स्मार्ट सिटी के तहत बनाई जा रही सड़कों का काम जल्द पूरा हो, इस संबंध में ठेकेदार को आदेश दिए हैं। साथ ही यहां बिजली केबल, ट्रांसफॉर्मर भी अंडरग्राउंड लगेंगे। ये स्मार्ट सिटी की आदर्श सड़क रहेगी।                                                                                   -मालिनी गौड़, मेयर

जनवरी तक होगी तैयार
महूनाका और बड़ा गणपति पर चल रहे सड़कों के काम की रफ्तार और तेज करने के आदेश दिए गए हैं। जनवरी तक दोनों सड़कें तैयार हो जाएंगी। इन सड़कों पर बिजली की अंडरग्राउंड लाइनें डाली जाएंगी।                                                                                             -मनीष सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »