20 Apr 2024, 10:26:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

विनोद शर्मा इंदौर। सर्वानंदनगर के आठ प्लॉटों को जोड़कर होटल का निर्माण जारी है। लगातार शिकायतों और दबंग दुनिया द्वारा किए गए खुलासे के बाद अब भवन अधिकारी कह रहे हैं कि काम रोककर सोमवार से जांच शुरू कर दी जाएगी।

मास्टर प्लान 2021 में तय औद्योगिक भूमि पर आकार ले रहे सर्वानंदनगर में बिल्डरों की मनमानी का दौर जारी है। इसका खुलासा दबंग दुनिया ने 25 सितंबर को ‘सर्वानंद में बॉबी छाबड़ा की मनमानी का तमाशा देख रहा नगर निगम’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार में किया था। बिल्डरों से मिलीभगत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सप्ताहभर हो चुका है लेकिन निगम अवैध निर्माण को नेस्तनाबूद करना तो दूर काम तक नहीं रुकवा पाया। यही कारण है कि मौके पर धड़ल्ले से काम जारी है, क्योंकि जसबीरसिंह भाटिया 45 कमरों और नौ बेंक्वे हॉल (60 से 600 लोगों की क्षमता वाले) वाली इस होटल को जनवरी तक शुरू करना चाहते हैं।

मौके पर निर्माण

यहां तीन ओर से सड़क की जमीन को कवर कर कुल 8500 वर्गफीट पर निर्माण किया जा रहा है। बेसमेंट में दो सीढ़ियां और लिफ्ट डक्ट हैं। बेसमेंट और पेंट हाउस सहित 23 हजार वर्गफीट से ज्यादा का कंस्ट्रक्शन है।

पूरा निर्माण ही अवैध

मास्टर प्लान-2021 के कड़े प्रावधान और मप्र भूमि विकास अधिनियम के नियम के साथ ही निगम की सख्ती के बावजूद यहां प्लॉटों को जोड़कर होटल बनाई जा रही है।
जिस जमीन पर कॉलोनी कटी है उसका भू-उपयोग औद्योगिक है लेकिन जिन प्लॉटों पर बिल्डिंग बनी उनका आवंटन आवासीय है।
चौतरफा एमओएस कवर। सड़क किनारे पार्किंग नहीं है। पेंट हाउस तक बना दिया गया है।

मेरी जानकारी में नहीं था अब तक
सर्वानंदनगर में प्लॉट जोड़कर होटल बन रही है यह मेरे ध्यान में नहीं था। अब चूंकि मामला सामने आया है इसीलिए काम रुकवाकर जांच करेंगे। कॉलोनी अवैध है। बिना नक्शे के बन रही होटल 100 प्रतिशत अवैध है।
- विष्णु खरे, भवन अधिकारी

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »