16 Apr 2024, 20:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

वैष्णोदेवी में आठ साल में घट गए दस लाख श्रद्धालु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2016 9:58AM | Updated Date: Sep 18 2016 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेज कुमार सेन इंदौर। आद्यशक्ति मां जगदम्बा के सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थल वैष्णोदेवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 2008 से 2015 तक दस लाख श्रद्धालु घट गए। हालांकि बीच के दो-तीन साल में इनकी संख्या में इजाफा भी हुआ। मां वैष्णो श्राइन बोर्ड यहां की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के प्रयास कर रहा है, इसके बाद भी लगातार श्रद्धालुओं की संख्या घटना आश्चर्यजनक है।

पहले से और बेहतर हुई सुविधाएं
वैसे तो जम्मू-कश्मीर के कटरा के त्रिकुट पर्वत पर स्थित मां वैष्णो का पवित्र भवन अत्यंत प्राचीन है, लेकिन फिल्म आशा व अवतार में यहां की यात्रा से संबंधित दो गानों के फिल्मांकन के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार बढ़ता ही गया। इसे देखते हुए सन् 1986 में मां वैष्णो श्राइन बोर्ड का गठन किया गया। उस साल यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या मात्र 13.96 लाख थी। इसके बाद बोर्ड ने यहां अनेक सुविधाएं जुटाई। करीब 14 किमी की चढ़ाई वाले कच्चे ट्रैक को सीमेंटेड करने के साथ ही ठहरने, खाने-पीने से लेकर मेडिकल व अन्य सुविधाओं में वृद्धि की। यहां तक कि अर्धकुंवारी से भवन तक करीब साढ़े पांच किमी का नया ट्रैक भी बनाया। इस पर वृद्ध, बच्चों व अशक्त लोगों के लिए बैटरी चलित रिक्शा भी शुरू किए। इसका असर भी हुआ और यहां आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा हर साल बढ़ता गया। अब तो नीचे कटरा से ही सीधे भवन तक एक और ट्रैक बन गया है जो जल्द चालू होगा। इसके अलावा पहले जम्मू तक ही ट्रेन जाती थी, उसके बाद बस या प्राइवेट टैक्सी से जाना होता, अब तो सीधे कटरा तक ट्रेन जाने लगी है।

क्यों कम होे रही संख्या
श्रद्धालुओं की संख्या में वर्ष 1986 से 2012 तक तो खूब वृद्धि हुई। 2012 में तो यह आंकड़ा 1.5 करोड़ तक पहुंच गया। इसके बाद से हर साल कमी होती गई है। हालत यह है कि बीते वर्ष 2015 के आंकड़ों ने वर्ष 2008 के पहले के आंकड़ों से भी पीछे ला दिया है। हर साल संख्या कम क्यों हो रही है, इसका कारण किसी को समझ नहीं आ रहा। कुछ लोग कश्मीर में बढ़ रही आतंकी हिंसा को इसका कारण मान रहे हैं।

सर्विस टैक्स से बढ़ा हेलिकॉप्टर किराया
कटरा से सांझीछत तक उपलब्ध हेलिकॉप्टर सेवा का किराया सर्विस टैक्स में वुद्धि से बढ़ गया है। नई दरें इस प्रकार हैं -
कटरा से सांझीछत अथवा वहां से कटरा (एक तरफ)- किराया  1039, सर्विस टैक्स 131, कुल किराया 1170 रुपए।
कटरा से सांझीछत (दोनों तरफ)- किराया 2078, सर्विस टैक्स 262, कुल किराया 2340 रुपए।
हेलिकॉप्टर की आॅनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

31 अगस्त 2016 तक 54.40 लाख
>    जनवरी में 4.32 लाख 
>    फरवरी में 2.96 लाख
>    मार्च में 6.48 लाख
>    अप्रैल में 7.56 लाख
>    मई में 9.81 लाख
>    जून में 12.21 लाख
>    जुलाई में 7.16 लाख
>    अगस्त में 6.20 लाख

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »