29 Mar 2024, 20:11:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

अनूप सोनी  इंदौर। इंदौर-महू के बीच सात ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें से पांच का शेड्यूल गड़बड़ है। ये ट्रेनें अक्सर देरी से रवाना होती हैं, जबकि महू समय से पहले ही पहुंच जाती हैं।

21 किलोमीटर के इस सफर के दौरान ट्रेन 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। इस बीच पांच ठहराव हैं और यह भी तय है कि प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन कितनी देर रुकेगी। इसके बावजूद इन ट्रेनों के समय से पहले गंतव्य तक पहुंचना यही साबित करता है कि या तो ये तेज रफ्तार से चलाई जा रही हैं, या फिर बीच के स्टेशनों पर तय समय से कम रुकती हैं।

हर दिन अप-डाउन करने वाले यात्री एक महीने से हो रहे परेशान
इन ट्रेनों में अन्य यात्रियों के अलावा बड़ी संख्या डेली अपडाउनर्स की रहती है। इंदौर से महू के लिए सुबह 6.40, 9.50, दोपहर 12.10, 2.40, शाम छह, रात 8.25 और 10.45 बजे रवाना होती है। इनमें से पांच ट्रेनों का एक महीने का रिकॉर्ड बताता है कि ये कई बार दो से पांच मिनट देरी से रवाना हुर्इं, लेकिन महू स्टेशन इतने ही मिनट पहले पहुंच गर्इं। इनमें खासकर सुबह 6.40 और रात 10.45 बजे वाली ट्रेन शामिल है।

खंडवा के लिए बदलना पड़ेगा समय
वर्तमान में महू के आगे खंडवा तक मीटरगेज लाइन है। जब किसी यात्री को इंदौर से खंडवा तक जाना हो तो महू से ट्रेन बदलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। ब्रॉडगेज लाइन पर इंदौर से इस रूट की ट्रेनों का समय ऐसा नहीं है कि यात्रियों को सीधे खंडवा की ट्रेन मिल जाए। ऐसे में इनके समय में बदलाव की जरूरत है।

55 मिनट है महू पहुंचने का समय
महू तक जाने वाली इन सातों ट्रेनों की रफ्तार तय है। इसके अनुसार इन्हें 55 मिनट में इंदौर से महू या वहां से इंदौर पहुंचना चाहिए, लेकिन अक्सर ऐसा नहीं हो पाता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »