29 Mar 2024, 14:49:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

एमवायएच अस्पताल में 10 रुपए में मिलेगा भोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2016 10:24AM | Updated Date: Aug 16 2016 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राहुल सेठी इंदौर। एमवाय अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजन को मात्र 10 रुपए के शुल्क पर स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा। लायंस क्लब प्रतिदिन यहां 500 लोगों को भोजन उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए कैंसर अस्पताल के पास भोजनशाला बनकर तैयार है। खजराना गणेश मंदिर की तर्ज पर ही यहां जल्द ही खाना बनाने वाली मशीनें लगाई जाएंगी, जिसके बाद भोजन मिलने लगेगा। इसका फायदा एमवाय अस्पताल के साथ ही कैंसर और चाचा नेहरू अस्पताल के मरीज और परिजन को भी मिलेगा।

लायंस क्लब देगा सुविधा, भोजनशाला तैयार
लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सतीश भल्ला और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शरद मेहता ने बताया कि 30 लाख रुपए की लागत से यहां रोटी बनाने, आटा गूंथने के साथ ही सब्जी छीलने वाली मशीनें लगाई जाएंगी। भोजन के लिए मात्र 10 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि भोजन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भोजन बनाने का पानी भी आरओ मशीन का होगा। भोजन टेबल-कुर्सी पर करवाया जाएगा।

गांधी जयंती से शुरुआत
क्लब के सदस्यों ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती से यहां भोजन खिलाना शुरू कर दिया जाएगा। मशीनें लगाने का काम 16 अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि संभागायुक्त संजय दुबे ने गत दिनों यहां भोजन व्यवस्था के लिए शहर की विभिन्न संस्थाओं से चर्चा की थी। इसके बाद लायंस डिस्ट्रिक्ट इंदौर के सदस्यों ने स्वीकृति दी थी।

यह रहेगा मैन्यू
रोज एक सब्जी, दाल-चावल, रोटी, सलाद, अचार, पापड़ आदि।  सप्ताह में एक दिन मिठाई भी दी जाएगी। त्योहारों पर विशेष भोजन तैयार होगा।
भोजन का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। आगे यह व्यवस्था शाम को भी शुरू की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »