28 Mar 2024, 20:19:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

पानी पर रोज 2.55 करोड़ खर्च हर व्यक्ति पर होंगे 100 रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2016 10:10AM | Updated Date: Jul 20 2016 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। जर्जर हो चुकी पाइपलाइन, पानी की चोरी। सीधे ‘खास’ को नर्मदा की मुख्य ट्रंक लाइन से कनेक्शन देने सहित अन्य कारणों से शहरवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नर्मदा का पानी 70 किमी दूर से आता है, जो एक दिन छोड़कर दिया जा रहा है और वह भी मटमैला।

पानी पर प्रति एक हजार लीटर 35 से 40 रुपए लागत आती है, जो महंगी पड़ती है। इसीलिए तालाबों को जीवित कर अन्य स्थानों से पानी लेकर समस्या दूर करने का बीड़ा शहरी सरकार ने उठा लिया है, ताकि हर घर में साफ पानी पहुंचे।  इस बार के बजट में निगम ने पानी के लिए मेंटेनेंस, नया स्ट्रक्चर, नए संसाधन खरीदने सहित अन्य योजना पर 931 करोड़ रुपए 365 दिन में खर्च किए जाएंगे। यानी 2.55 करोड़ रुपए रोज पानी पर खर्च होंगे। इसमें 790 करोड़ व 141 करोड़ अन्य योजना के लिए बजट मद में रखे गए हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पानी को लेकर शहरी सरकार कितनी गंभीर है और वृहद स्तर पर व्यवस्थाएं बनाने में जुटी है। 26 लाख जनसंख्या पर 2.55 करोड़ रुपए रोज खर्च किए जाएंगे। इस मान से करीब 100 रुपए रोज प्रति व्यक्ति खर्च किया जाएगा, ताकि पानी चोरी की बिगड़ी व्यवस्था फिर पटरी पर लाई जा सके।

निगम आधे से ज्यादा घरों में पानी नहीं दे पा रहा। जहां मिल रहा है, वहां वसूली नहीं कर पाता। शहर की प्यास बुझाने पर हर माह 12 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्चा आता है। इसके बदले में रिकवरी केवल 40 फीसदी ही हो पाती है। इसका बड़ा कारण अवैध नल कनेक्शन और लाइन लीकेज है।

बजट में प्लानिंग
> सुपर कॉरिडोर पर यशवंत सागर से पांच एमएलडी जलप्रदाय (मल्टीनेशनल कंपनी टीसीएस, इन्फोसिस के अलावा नई बसाहट पर 143 करोड़ रुपए)।
> जर्जर पेयजल लाइन बदलने के लिए 50 करोड़।
> नई पाइपलाइन डालने के लिए 100 करोड़।
> सिरपुर तालाब से जलप्रदाय करने के लिए दस करोड़।
> तालाबों के संरक्षण के लिए दस करोड़।
> जलपुनर्भरण के लिए दस करोड़।
(इसके अलावा संचालन-संधारण व अन्य मदों पर भी करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।)

नर्मदा से 45 एमएलडी बढ़ाया, अब 90 एमएलडी की तैयारी
शहर में नर्मदा फर्स्ट, सेकंड और थर्ड फेज से 380 एमएलडी पानी लिया जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान 45 एमएलडी पानी अतिरिक्त बढ़ाया गया। अब 90 एमएलडी पानी अतिरिक्त लिया जाएगा। नर्मदा किनारे नौ मीटर गहराई पर अस्थायी सम्पवेल बनाकर 90 एमएलडी अतिरिक्त पानी लेने की प्रक्रिया चल रही है।
-मालिनी गौड़, महापौर

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »