29 Mar 2024, 15:21:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

बब्बू-छब्बू के ‘शुभ-लाभ’ में 32 लाख की टैक्स चोरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2016 10:18AM | Updated Date: Jul 9 2016 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। नगर निगम में जमीनी स्तर के कर्मचारियों की सांठ-गांठ से ‘बड़े’ घोटाले को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला ‘कुख्यात’ बब्बू-छब्बू की सरपरस्ती में खजराना में बन रही मल्टी ‘शुभ-लाभ टॉवर’ का सामने आया है। निगम रिकॉर्ड में खाली प्लॉट का साइज वास्तविक से काफी कम दर्शाकर लाखों की टैक्स चोरी की गई। वहीं इनके रसूख के आगे जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली।

लक्ष्मण नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था द्वारा खजराना में खसरा नंबर 328/2/2, 331/2, 332, 417, 336/1, 333 पर ‘शुभ-लाभ टॉवर’ नाम से मल्टी बनाई जा रही है। इसमें निगम रिकॉर्ड में रेसीडेंशियल प्लॉट तीन लाख 61 हजार 116 और कमर्शियल प्लॉट 11 हजार 298 स्क्वेयर फीट बताया गया है, जबकि जमीन इससे कई गुना ज्यादा है। रिकॉर्ड अनुसार उक्त खसरा नंबर पर अभी भी प्लॉट का टैक्स भरा जा रहा है, जबकि मौके पर न केवल मल्टी बन गई, बल्कि उसमें कई लोग रहने भी आ गए हैं, वहीं बाकी हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

1.31 करोड़ से खुला था खाता
खास बात यह कि यहां खाली प्लॉट का टैक्स 2011-12 में 1.31 करोड़ रुपए अदा किया गया, क्योंकि नक्शा पास कराना था। 28 नवंबर 2011 को संस्था का खाता खोला गया। इसके बाद टैक्स का बकाया धीरे-धीरे 31 लाख 63 हजार 822 रुपए तक जा पहुंचा। अब जिम्मेदार सफाई पेश कर खुद को निर्दोष बता रहे हैं।

दो-दो लाख के चेक लिए

उनका कहना कि बब्बू-छब्बू जेल में हैं, इसलिए पैसों का भुगतान कैसे करेंगे। बकाया राशि नहीं मिलने पर कार्यालय सील करने की बात कही तो दो-दो लाख के चेक दिए गए, जिन्हें क्लीयर कराया जा रहा है।
-राजेंद्र राठौर,
बिल कलेक्टर, नगर निगम


दोषियों पर करेंगे कार्रवाई
संस्था द्वारा खाली प्लॉट का टैक्स चुकाया जा रहा है। मौके पर मल्टी बन गई तो पता करेंगे। इसमें किसकी भूमिका रही उसका पता कर दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
-मनीष सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

विजिलेंस टीम करेगी जांच

मैं पता करता हूं कि किस कारण से लक्ष्मण नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था से बकाया टैक्स की राशि नहीं वसूली गई। साथ ही 31 लाख रुपए टैक्स कैसे बाकी हो गया। विजिलेंस टीम इसकी जांच करेगी।
-देवेंद्र सिंह,
अपर आयुक्त, नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »