28 Mar 2024, 14:21:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

राजगृही में प्लॉट छोटे कर बॉबी ने निकाला अपना हिस्सा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2016 10:22AM | Updated Date: Jul 6 2016 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुनीष शर्मा इंदौर। राजगृही गृह निर्माण सोसायटी के सदस्यों के साथ फिर एक बार धोखा होने जा रहा है। इस बार उनके प्लॉट हाथ में आने से पहले ही छीन लिए जाएंगे या फिर उन्हें छोटे करके दिए जाएंगे। इसका मुख्य कारण भूमाफिया बॉबी छाबड़ा को बताया जा रहा है, जिसने पैसा कमाने की एक नई रणनीति तैयार की है। इसमें कुछ अफसर भी उसका साथ दे रहे हैं। इन सभी ने मिलकर विवादों से घिरी राजगृही नगर की जमीन पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) से नक्शा पास करा लिया है, जिसमें बड़े ही तरीके से अपना मोटा हिस्सा भी मार लिया है। इन्होंने प्लॉट का आकार छोटा करके नक्शा पास कराया है। अब 24 जुलाई को ये आमसभा आयोजित कर रहे हैं, जिसमें सदस्यों का नया स्वरूप देखेंगे। यह बैठक चिड़ियाघर के सामने स्थित श्री माहेश्वरी मांगलिक भवन में सुबह 10.30 से आयोजित की जाएगी।

बैठक में सदस्यों का नया स्वरूप देखने के मकसद से बुलाया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद उन लोगों की पहचान करना है, जो दबाव में आ सकते हैं। बाद में ऐसे लोगोंं को कोई न कोई कारण बताकर सदस्यता से वंचित करने की बात कही जाएगी। जो लोग साधारण रूप से मान गए उन्हें उनकी जमा राशि लौटा दी जाएगी। जो लोग नहीं माने उन्हें छोटे प्लॉट देने की बात कही जाएगी, जो नक्शे में पास करवाए गए हैं। जो बात सामने आ रही है उसके तहत 1500 स्क्वेयर फीट के प्लॉट विकसित करने थे, लेकिन अब 1000-1000 स्क्वेयर फीट के प्लॉट नक्शे में दर्शाए गए हैं। इसके पीछे कुछ बड़े लोगों का दबाव भी है, जिन्होंने अधिकारियों को सदस्यों की खातिर प्लॉट छोटे कर नक्शा पास करने की बात कही। इन लोगों ने कुछ अधिकारियों को भ्रमित किया तथा अन्य अधिकारियों को निजी फायदा पहुंचाया। पहले 1100 प्लॉटों की यह कॉलोनी थी, लेकिन बढ़कर साढ़े तेरह सौ प्लॉटों की होना बताई जाती है। इसके बावजूद कुछ पुरानी जमीन हटाकर अलग से बेचे का मामला भी आ रहा है। ‘दबंग दुनिया’ ने राजगृही नगर के लिए जारी आमसभा की सूचना पत्र पर दिए गए मोबाइल नंबरों 94259-57132 व 98270-10942 पर बात भी करना चाही, लेकिन फोन नहीं लगे।

50 करोड़ से ज्यादा का खेल
इस संस्था पर काफी समय पहले ही बॉबी छाबड़ा का कब्जा होने की बात आई थी, जिसकी शिकायत भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तक पहुंची थी। बताया जाता है इस कॉलोनी के विकसित होते ही करीब चार हजार रुपए स्क्वेयर फीट का भाव मिल जाएगा। बॉबी का लक्ष्य यहां से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का खेल करना बताया जा रहा है।

विकास कार्य के लिए सक्रिय हुए गुर्गे
नक्शा पास होने के बाद अब बॉबी के गुर्गे यहां विकास कार्य करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। रविवार को ये लोग यहां इकट्ठा हुए और सड़क बनवाने, ड्रेनेज लाइन डालने तथा बिजली के खंभे लगाने पर इन्होंने चर्चा की। इस कॉलोनी में करीब तीन साल पहले राजगृही का कार्यालय बनाया गया था जिसका निर्माण गत वर्ष ही पूर्ण हुआ।

कलेक्टर के यहां से पत्र मिला, हमने नक्शा पास कर दिया
राजगृही नगर को लेकर हमें कलेक्टर के यहां से पत्र मिला था। असल में किसी सदस्य का नुकसान न हो इसलिए नक्शा पास किया गया। किस आकार के प्लॉट है यह मुझे फिलहाल जानकारी नहीं है। यह नक्शा हमने सदस्यों की खातिर पास किया है। हमें बॉबी छाबड़ा या अन्य किसी से कोई लेना-देना नहीं है।
राजेश नागल, संयुक्त संचालक टीएंडसीपी

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »