23 Apr 2024, 11:41:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

सरकारी इंस्टिट्यूट की फ्री ट्रेनिंग से बन गए 49 विद्यार्थी अफसर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2016 10:21AM | Updated Date: Jul 1 2016 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रफी मोहम्मद शेख इंदौर। आरक्षित कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग देने वाले गवर्नमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ने इस साल मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा में वो कमाल दिखाया है कि भारी भरकम फीस लेने वाले प्राइवेट इंस्टिट्यूट भी नहीं दिखा पाए। फ्री में कोचिंग देने वाले इस संस्थान में रजिस्टर्ड 49 विद्यार्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद आॅफिसर की श्रेणी में सिलेक्ट हुए हैं। इनमें न केवल एससी व एसटी के विद्यार्थी हैं, बल्कि कॉम्पटिशन के लिए बुलाए गए ओबीसी व जनरल कैटेगरी के विद्यार्थी भी शामिल हैं।

खंडवा रोड पर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कैम्पस के पास परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र पर इस बार राज्य सेवा परीक्षा के पहले सेंटर पर इंटरव्यू के लिए क्लासेस लगाई गई थी, जिसमें करीब 120 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें इंदौर, शहडोल, ग्वालियर, सागर, उज्जैन, खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर, खंडवा, बड़वानी सहित अन्य संभागों के विद्यार्थी भी शामिल थे। रिजल्ट के बाद इसमें से कुल 36 का चयन आॅफिसर के रूप में हुआ है। इसमें अनुसूचित जाति के 12 और अनुसूचित जनजाति के 17 विद्यार्थी शामिल हैं।

ओबीसी-जनरल भी चयनित
इस संस्थान में ओबीसी और जनरल कैटेगरी वाले विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं दिया जाता है, लेकिन कम आय वर्ग वाले ऐसे 30 विद्यार्थी जो यहां पर पढ़ना चाहते थे, उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए एडमिशन दिया गया था। इनमें से भी 13 राज्य सेवा परीक्षा में चयनित हो गए हैं। इसमें आठ ओबीसी और सात जनरल कैटेगरी के हैं। इसमें डीएसपी से लेकर असिस्टेंट डायरेक्टर फाइनेंस, आबकारी सब इंस्पेक्टर तक के पद शामिल हैं।

पीएससी पैटर्न पर इंटरव्यू

संभागीय उपायुक्त बीजी मेहता और प्रिंसिपल अलका भार्गव के अनुसार हमने इंटरव्यू के लिए विशेष रूप से तैयारी कराई थी। इसके लिए तीन बोर्ड बनाए गए थे, जिसमें पीएससी की पूर्व मेंबर शोभा पैठणकर से लेकर कोचिंग क्लास संचालकों तक को इंटरव्यू लेने के लिए बोर्ड का मेंबर बनाया गया था। विद्यार्थियों को ठीक उसी पैटर्न पर इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जैसा पीएससी में होना था। बाद में पीछे की तरफ 10 कुर्सियां भी लगा दी गई, ताकि विद्यार्थी इंटरव्यू होते देख सकें। इस प्रकार दो महीने में विद्यार्थी को इंटरव्यू देने से लेकर अन्य विद्यार्थियों के इंटरव्यू का भी अनुभव मिल गया।

चार साल से चल रहा
यह सेंटर चार साल से चल रहा है। सेंटर पर शासन की योजना के अंतर्गत एससी और एसटी कैटेगरी के विद्यार्थियों को फ्री में कोचिंग दी जाती है। साथ ही नॉन हॉस्टलर को 500 रुपए माह स्टायपंड भी दिया जाता है। यहां पर प्रारंभिक परीक्षा से लेकर मेन परीक्षा और इंटरव्यू तक के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

ये हुए सिलेक्ट
अनुसूचित जाति

नेहा पच्चीसिया               डीएसपी
रिशु कु. सुमन                असि. डायरेक्टर - महिला बाल विकास
दिनेश कु. चंदेल             असि. डायरेक्टर - महिला बाल विकास
वीरेंद्र वर्मा                     बाल विकास परियोजना आॅफिसर
अंकिता भिड़ोदिया          बाल विकास परियोजना आॅफिसर
प्रियंका कमल              विकासखंड महिला सशक्तिकरण आॅफिसर
सचिन भिलवारे            विकासखंड महिला सशक्तिकरण आॅफिसर
राजकुमार नागोरिया     विकासखंड महिला सशक्तिकरण आॅफिसर
चेतन वेद                      महिला बाल विकास परियोजना आॅफिसर
यशवंत सिंह                  कमर्शियल टैक्स आॅफिसर
अजय अहिरवाल           नायब तहसीलदार
आकाश सिटोले              आबकारी सब इंस्पेक्टर

अनुसूचित जनजाति
कीर्ति बघेल                   डीएसपी
पुन्नूसिंह परस्ते              डीएसपी
मेघा उइके                     असिस्टेंट डायरेक्टर - फाइनेंस
अभिषेक सिंह ठाकुर       असिस्टेंट डायरेक्टर - फाइनेंस
रवींद्रसिंह चौहान            असिस्टेंट डायरेक्टर - जनसंपर्क
विकास मंडलोई              असि. डायरेक्टर - महिला व बाल विकास
भूपेंद्र रावत                    असि. डायरेक्टर - महिला व बाल विकास
बालूसिंह सस्तिया           असि. डायरेक्टर - महिला व बाल विकास (पूरक)
रीना कराड़े                   बाल विकास परियोजना आॅफिसर
विकास ठाकुर               बाल विकास परियोजना आॅफिसर
ललिता गाडरिया          चीफ म्युनिसिपल आॅफिसर
जया वसावा                 असिस्टेंट रीजनल ट्रैफिक आॅफिसर
रवीन अवास्या            असिस्टेंट रीजनल ट्रैफिक आॅफिसर
कीर्ति चौहान              विकासखंड महिला सशक्तिकरण आॅफिसर
लालजी मरावी           विकासखंड महिला सशक्तिकरण आॅफिसर
प्रवीण ओहरिया         विकासखंड महिला सशक्तिकरण आॅफिसर
रीना चौहान               को-आॅपरेटिव इंस्पेक्टर
दुर्गा बामनिया          कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर
विजय कुमार गोरे     कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर
दयाराम वसुनिया     कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर
संजय कुमार डावर     कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर
हेमलता मुवेल           आबकारी सब इंस्पेक्टर
राहुल लव अलावा       आबकारी सब इंस्पेक्टर
सुनील कुमार वरकड़े    आबकारी सब इंस्पेक्टर

ओबीसी कैटेगरी
पुष्पा प्रजापत
डीएसपी
घनश्याम धनगर असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट (पूरक)
सावन साहू
चीफ असि. सुपरिटेंडेंट
 भू-अभिलेख
रूपरेखा यादव
 डिप्टी तहसीलदार
 राजेंद्र गुर्जर
विकासखंड महिला सशक्तिकरण आॅफिसर
ललित कुमार राठौर
विकासखंड महिला सशक्तिकरण आॅफिसर
विवेक पाटीदार विकासखंड महिला सशक्तिकरण आॅफिसर
नरेंद्रकुमार गौतम
इंस्पेक्टर

जनरल कैटेगरी
राघवेंद्रसिंह रघुवंशी
डिप्टी रजिस्ट्रार
विक्रम छिरौल्या
असि. डायरेक्टर- फाइनेंस
राजकुमार राय
असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट
मनीष पांडेय
डिप्टी तहसीलदार
हेमंत अग्रवाल
कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »