24 Apr 2024, 09:14:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

राऊ रेलवे स्टेशन बनेगा जंक्शन, जल्द होगी घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2015 5:11AM | Updated Date: Aug 9 2015 5:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

-राहुल सेठी

इंदौर। रेलवे जल्द ही राऊ स्टेशन को जंक्शन घोषित कर सकता है। विभाग के नियम के मुताबिक जिस स्टेशन से दो अलग-अलग रूट के लिए ट्रैक निकलते है, उसे जंक्शन बनाया जा सकता है। राऊ में ब्रॉडगेज की दो लाइन होने के कारण इसे जंक्शन की सौगात मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। इंदौर से दाहोद और इंदौर से अकोला प्रोजेक्ट के तहत लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। दोनों प्रोजेक्ट की लाइन इंदौर से राऊ तक एक ही है और फिर वहां से अलग-अलग रूट के लिए जा रही है। इसी नियम के तहत राऊ जंक्शन की श्रेणी में आ रहा है। इसकी अधिकृत घोषणा के लिए अधिकारी मुख्यालय को पत्र भेजने वाले है।

यह फायदा मिलेगा
यदि राऊ स्टेशन जंक्शन घोषित होता है तो यहां ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होगा। इससे रेलवे की आय बढ़ने के साथ ही स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों को फायदा मिलेगा। यदि भविष्य में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट यहां आता है तो स्टेशन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। विभाग को अलग से राशि खर्च कर लाइन बिछाने की आवश्यकता नहीं होगी।

राजेंद्र नगर भी था दौड़ में
पूर्व में विभाग ने राजेंद्र नगर स्टेशन को भी इस श्रेणी में लेने की योजना बनाई थी। कारण राऊ से पहले इस स्टेशन का आना है, पर इंदौर के काफी नजदीक होने के साथ जगह की कमी के चलते अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। राऊ में नियमों के तहत सभी व्यवस्था नजर आई तो योजना पर काम शुरू कर दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »