19 Mar 2024, 08:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

राजेश्वर उदानी मर्डर केस में मशहूर अभिनेत्री 'गोपी बहू' गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 1:56PM | Updated Date: Dec 9 2018 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री और 'गोपी बहू' के नाम से जानी जाने वाली देवोलीना भट्टाचार्य को पुलिस हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस को हाई प्रोफाइल राजेश्वर उदानी मर्डर केस में उनका कनेक्शन मिला है। इस मामले में सचिन पवार और दिनेश पवार पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस जांच में मौत की गुत्थी और उसके पीछे का मकसद धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहा है।
 
पुलिस जांच के मुताबिक, डायमंड मर्चेंट राजेश्वर उदानी की हत्या की साजिश मुख्य आरोपी सचिन पवार ने रची थी। हाल ही में पनवेल इलाके में हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोरी लाल उडानी का शव कार में बरामद किया गया था पुलिस के अनुसार 28 नवंबर को राजेश्वर अपने घर से लापता हो गए थे। इसके बाद  उनके परिवार वालों ने पंत नगर पुलिस स्टेशन पर लापता होने पर मामला दर्ज कराया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »