28 Mar 2024, 18:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन अपनी आने वाली फिल्म कलंक के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वरूण इन दिनों करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म कलंक में काम कर रहे हैं। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही 'कलंक' में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकायें है। फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी।
 
वरूण धवन फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए वह जिम में एक्सरसाइज के जरिए काफी पसीना बहा रहे हैं। वरूण ने एक वीडियो शेयर की थी। धर्मा प्रोडक्शंस के आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी गयी है कि 'वरुण धवन 'कलंक' और अपने करियर के सबसे कठिन दृश्यों में से एक की करेंगे। उन्होंने इसकी तैयारी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं। वरुण ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म के सेट पर जाते दिख रहे हैं। इस वीडियो का कैप्शन है, 'चलो शुरू करें।' 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »