19 Apr 2024, 23:13:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अमिताभ बच्चन की पोती और ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन ने दो दिन पहले अपना सातवां जन्मदिन मनाया है। उनकी बर्थडे पार्टी में सभी ने जमकर मस्ती की। उनकी इस पार्टी में शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी पहुंचे थे। बिग बी ने अबराम की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और इस बात का जिÞक्र किया कि अबराम उन्हें अपने पिता के पिता यानि असली दादा समझते हैं।
 
तस्वीर में अमिताभ बच्चन अबराम से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ये हैं शाहरुख के छोटे बेटे अबराम, जो समझते हैं, यकीन करते हैं और बिना किसी शक के मान चुके हैं कि मैं इनके पिता का पिता हूं  और इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर क्यों शाहरुख के पिता उनके साथ नहीं रहते हैं।’
 
अबराम खान और अमिताभ की ये तस्वीर इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पार्टी में और भी कई बच्चे पहुंचे थे। शिल्पा शेट्टी भी अपने बच्चों के साथ आराध्या के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुईं थीं। इस बर्थडे पार्टी में केक कटिंग सेरेमनी के दौरान पूरा बच्चन परिवार एक साथ आराध्या के लिए 'हैप्पी बर्थडे टू यू...' गाना गाता दिखा। इस दौरान ऐश्वर्या बेटी आराध्या को थामें दिखीं और अभिषेक उनके पीछे तालिया बजाते नजर आए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »