25 Apr 2024, 13:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

प्रत्यूषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड ने की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2018 10:31AM | Updated Date: Nov 19 2018 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बालिका बधू फेम एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा से शादी की है। खबर है राहुल और सलोनी लंबे समय से एक दूसरे को जानते है। शादी में इन दोनों के परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। शादी की जानकारी खुद राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करके दी है। राहुल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि हम दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
 
हमारे नए जीवन की शुरूआत के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। राहुल और सलोनी शादी के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। राहुल और सलोनी शादी के तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे है। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है। हम जल्द ही शादी की और भी तस्वीर शेयर करेंगे। एक्टर राहुल राज ने हाल ही में लेखक मुश्ताक शेख पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
 
राहुल ने कहा था कि 'तनुश्री दत्ता की वजह से मुझे हिम्मत मिली है कि मैं अपनी कहानी औरों के सामने बयां कर सकूं। क्या मैं पहला पीड़ित पुरुष हूं जो इस तरह की कहानी बता रहा हूं। मुझे नहीं पता लेकिन यकीन मानिए इस इंडस्ट्री में मेरे जैसे कई लड़के हैं जिन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ता है।राहुल का नाम चर्चा में उस वक्त आया था, जब उनकी गर्लफ्रेंड बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »