24 Apr 2024, 10:09:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स आॅफ हिंदोस्तान' के लिए लोरी गायी है।  यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म में अमिताभ ने एक खास लोरी गाई है। यह गाना अमिताभ और फातिमा सना शेख पर फिल्माया गया है। अमिताभ बच्चन इस लोरी के लिए इतने उत्सुक थे कि उन्होंने स्वयं इसे रिकॉर्ड करने का निर्णय लिया। इस लोरी को अमिताभ ने अपने घर पर रिकॉर्ड किया था।
       
अमिताभ बच्चन ने कहा, यह गीत में आपको खुदाबक्श और ज़ाफिरा के गहन रिश्ते की झलक देखने मिलेगी। इस लोरी को गाने के लिए मैं सबसे अधिक उत्साहित था क्योंकि यह ऐसा कुछ था जो आपको रोज़मर्रा गाने नहीं मिलता है। गीत के बोल बहुत सुंदर है और गाने की रचना फिल्म में बाप-बेटी की भावनात्मक यात्रा पर रोशनी डालते हुए नज़र आएंगी। इस लोरी को संगीतकार अजय-अतुल ने बनाया है। अमिताभ भट्टाचार्य ने दिल छू जाने वाले इस गीत के बोल लिखे है। यह फिल्म दीवाली के अवसर पर 08 नवंबर को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »