28 Mar 2024, 21:17:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इरफान खान की फिल्म को बांग्लादेश की ओर मिला ऑस्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 10:25AM | Updated Date: Sep 25 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी दुर्लभ बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इरफान लगातार अपनी बीमारी से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कारवां' को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने काफी सराहा। अब इरफान के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आई है।
 
इरफान खान की बांग्लादेशी फिल्म 'दूब: नो बेड आॅफ रोजेज' को बांग्लादेश की ओर से आॅस्कर के लिए भेजा गया है। इस फिल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि इरफान फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं।
 
पिछले साल इस फिल्म को भारत, फ्रांस, आॅस्ट्रेलिया में रिलीज किया गया था हालांकि बांग्लादेश में फिल्म को रिलीज करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पहले इस फिल्म को बांग्लादेश में बैन का सामना करना पड़ा था। बाद में इसे रिलीज किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »