28 Mar 2024, 22:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

डॉक्टर हंसराज हाथी के किरदार को लेकर शो के मेकर्स ने तोड़ी चुपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2018 12:44PM | Updated Date: Jul 17 2018 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चस्मा में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार का निधन हुए एक सप्ताह का समय बीत चूका है।  उनकी मौत के बाद ये कयास लगा जा रहे थे की उन का किरदार शो में कौन निभाएगा पहले सबको लग रहा था की इस किरदार को शो से ही हटा दिया जाएगा।
 
हाल ही में असित मोदी ने इस बारे में वेबसाइट से बातचीत की पहले तो उन्होंने इस बारे में बात करने से इंकार कर दिया, लेकिन दोबारा पूछे पर उन्होंने बताया की हमे डॉक्टर हाथी को रिप्लेस करना होगा। असित मोदी ने बताया की शो में डॉक्टर हाथी के किरदार की मौत नहीं हुई एक्टर की मौत हुई है।
 
ऐसे में लग रहा है की असित मोदी इस सीरियल में डॉक्टर हाथी के किरदार का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रहे है लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा बात करने से इंकार कर दिया। जब ये सीरियल शुरू हुआ था, तब डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार निर्मल सोनी ने निभाया था।  अब कयास लगाए जा रहे है की इस किरदार के लिए दोबारा उनका नाम हो सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »