25 Apr 2024, 10:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मनमोहन सिंह की भूमिका निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण : अनुपम खेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 10:54AM | Updated Date: May 24 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने दमदार अभिनय से सबके दिलों में पहचान बनाने वाले अभिनेता अनुपम खेर जल्द पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें अनुपम को देखकर यह पहचानना मुश्किल हो रहा था कि वह ही मनमोहन सिंह के गेटअप में हैं। अनुपम ने इस रोल के लिए कितनी तैयारियां की थी, इसकी झलक भी इन वीडियोज में दिख रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम का मानना है कि यह भूमिका उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। 

फिल्म की शूटिंग लंदन में हाल ही में खत्म हुई। पूरी शूटिंग के दौरान अनुपम काफी दुविधा में थे। उन्होंने कहा, किसी ऐसे शख्स की भूमिका निभाना आसान है जो अब मौजूद न हो, फिर भले ही वह कितना भी प्रतिष्ठित क्यों न रहा हो। अभिनेता ने कहा, बेन किंग्सले के लिए उचित सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि उन्होंने महात्मा गांधी की भूमिका उत्कृष्ट ढंग से निभाई, लेकिन उन्होंने यह किरदार उस समय निभाया जब मूल किरदार का अस्तित्व केवल बैंक के धुंधले नोटों और अस्पष्ट वृत्तचित्रों में ही रह गया था। उन्होंने कहा, दूसरी ओर मैं ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहा हूं, जो अभी भी सार्वजनिक रूप से मशहूर हैं। 

मनमोहन सिंह जी की चाल, उनका व्यक्तित्व, उनके बोलने का अंदाज, इन सब से लोग वाकिफ हैं। मैं इसमें चूक नहीं कर सकता। अनुपम मानते हैं कि मनमोहन सिंह की भूमिका उनके अब तक निभाए सर्वश्रेष्ठ किरदारों में से एक है। उन्होंने कहा, मैंने इस पर पूरी बारीकी से ध्यान दिया है। हमने एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है जो एक व्यक्ति, बुद्धिजीवी और राजनेता के लिए बड़ी श्रद्धांजलि है, जिन्हें गलत समझा जाता है, या शायद समझा ही नहीं गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »