16 Apr 2024, 10:39:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। एक्ट्रेस नेहा धुपिया ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अगंद बेदी से शादी कर सभी को चौंका दिया था। इस सीक्रेट शादी को सबसे पहले करण जौहर और उसके बाद नेहा-अंगद दोनों ने अनाउंस कर दिया था। नेहा और अंगद अच्छे दोस्त होने के साथ अब लाइफ पार्टनर भी हैं। छोटी उम्र होने के बाद भी अंगद ने नेहा से शादी दी और लोगों ने उनके इस डिसीजन को सराहा।

इसके अलावा भी नेहा कई चीजों के लिए जानी जाती हैं। 37 वर्षीय नेहा पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ वे वोग बीएफएफ और नो फिल्टर नेहा जैसे शो होस्ट कर चुकी हैं। साथ ही वे रोडीज फ्रचाइजी की सेलीब्रिटी जज भी रह चुकी हैं। इसके अलावा नेहा के बारे में अगर कुछ सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वो है उनकी बोल्डनेस और स्टाइल। नेहा धुपिया ने हाल ही में इस महीने की मैक्सिम लाइफस्टाइल मैग्जीन के कवर पेज पर अपनी जगह बनाई है। नेहा इसमें शानदार लग रही हैं। उनका स्लिट ड्रेस में यह बोल्ड अवतार सभी को  दीवाना बना रहा है।
 
उन्होंने हाल ही में इसके लिए अपना फोटोशूट करवाया। इसमें ग्लैमरस नेहा को फैशन स्टाइलिस्ट कृष्णा मुखी ने स्टाइल किया है। निक सगलिमबेनी ने फोटोशूट किया है। नेहा के बेहतरीन लुक को देने का क्रेडिट मेकअप आर्टिस्ट रोजारियो बेल्मोटे और हेयर स्टाइलिस्ट यान्टेन त्सोमो को जाता है। यह शादी के बाद उनका पहला बोल्ड फोटोशूट था। नेहा इसमें बोल्ड ही नहीं, हॉट भी नजर आ रही हैं। उन्होंने जिÞवाम और फॉरएवर 21 से यह ड्रेस पहनी है। लुक्स में उनके ब्राइट होंठ और हेयरस्टाइल शानदार लग रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »