19 Apr 2024, 10:59:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर के डांस का वीडियो हुआ वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 10:41AM | Updated Date: May 15 2018 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के विवाद के बाद दर्शकों को भले ही छोटे पर्दे पर इन मशहूर कॉमेडियन्स की कॉमेडी नहीं देख पा रहे हों। लेकिन इन दिनों सुनील ग्रोवर का नया शो 'धन धना धन' खूब धमाल मचा रहा है। इस शो में सुनील ग्रोवर को बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे का भी अच्छा साथ मिल रहा है। सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे की जोड़ी का जादू सोशल मीडिया पर भी जमकर चल रहा है। इस शो में कपल की भूमिका निभाने वाले शिल्पा और सुनील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील और शिल्पा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
इससे पहले यह कहा जा रहा था कि सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे में झगड़ा हो गया है, लेकिन बता दें कि झगड़े का दावा बिल्कुल झूठा था, क्योंकि झगड़े को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा था वह शो के ही एक शूट के लिए था। अब इस नए वायरल होते वीडियो ने तो यह बात बिल्कुल साफ कर दिया है कि दोनों स्टार्स के बीच सबकुछ सही चल रहा है।
 
'धन धना धन' में सुनील ग्रोवर एक घेरलू पति का किरदार निभा रहे हैं, जबकि शिल्पा शिंदे को मॉर्डन वाइफ का रोल दिया गया है। वैसे शो की शुरुआत से पहले इसके कामयाब होने को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि दोनों स्टार्स की बेहतरीन एक्टिंग ने उन सभी कयासों को गलत साबित कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »