23 Apr 2024, 17:04:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन रेड्डी के रीमेक में काम करेंगे शाहिद कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 1:31PM | Updated Date: Apr 26 2018 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर सुपरहिट तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। विजय देवराकोंडा स्टारर पिछले वर्ष प्रदर्शित तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी सुपरहिट साबित हुयी थी। इस फिल्म का हिंदी रीमेक होने जा रहा है और लीड रोल के लिए शाहिद कपूर ने हां कह दी है। संदीप रेड्डी वनगा के निर्देशन में बनी अर्जुन रेड्डी के हिंदी रिमेक्स के राइट्स पिछले दिनों निर्माता मुराद खेतानी और अश्विनी वर्दे ने खरीदे थे। हिंदी में भी इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी ही करने वाले हैं।
 
चर्चा थी कि अर्जुन कपूर को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन फिर शाहिद से बात की गई और उन्होंने फिल्म को हां कह दिया है। शाहिद ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म जुलाई में फ्लोर पर जायेगी। तब तक फिल्म की लीडिंग  लेडी और बाकी चीजें फाइनल की जायेंगी। फिल्म अर्जुन रेड्डी , एक नामी सर्जन अर्जुन रेड्डी देशमुख की कहानी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »