26 Apr 2024, 04:09:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइज 'हाउसफुल' के चौथे पार्ट के लिए साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने हाथ मिलाया है। इसी के साथ अब इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी शामिल हो चुकी हैं। इस मल्टी स्टारर फ्रेंचाइजी में बॉबी देयोल, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और कृति सेनन भी नजर आएंगी।
 
इस सीरीज की पहली फिल्में भी जबरदस्त हिट रही थी। इसके साथ ही साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो सक्सेस की हैट्रिक की भी तैयारी कर रहे हैं। इनके कोलेबोरेशन वाली दोनों पिछली फिल्में भी जबरदस्त हिट रही थीं अब अगर हाउसफुल 4 भी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी तो इनके गठजोड़ की यह तीसरी हिट फिल्म होगी।
 
साउथ की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने एक्टर रितिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदारो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साउथ में पूजा तेलुगु फिल्म ओका लैला कोसम में काम कर चुकी हैं। पूजा हेगड़े के पास फिलहाल साउथ फिल्मों के तीन मेगा प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें से जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म है जबकि एक महेश बाबू के साथ और एक बाहुबली फेम प्रभास के साथ भी है। वहीं इसके साथ अब उनकी एंट्री बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म 'हाउसफुल 4' में हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »