25 Apr 2024, 19:35:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया : रणबीर कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 11:56AM | Updated Date: Apr 25 2018 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया। रणबीर कपूर ने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी इसका सामना नहीं किया है। लेकिन यदि यह बॉलीवुड में होता है तो दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
हाल ही में कोरियोग्राफर सरोज खान ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में यदि यौन शोषण होता है या कास्टिंग काउच होता है तो उसे उसके बदले खाने के लिए रोटी भी मिलती है। सरोज खान के इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा। रणबीर से जब इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है लेकिन यदि बॉलीवुड में ऐसा होता है, तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »