19 Apr 2024, 23:08:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हर शैली की फिल्म में काम करना चाहती हैं प्राची देसाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2018 5:14PM | Updated Date: Mar 18 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई हर शैली की फिल्म में काम करना चाहती हैं। प्राची देसाई ने कहा कि एक कलाकार हमेशा नई शैलियों के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार रहता है। प्राची फिल्म 'कोशा' में नजर आने जा रही हैं। फिल्म 'कोशा' के साथ  प्राची अपनी छवि बदलने जा रही है। प्राची ने कहा - 'छवि बदलने जैसी कोई बात नहीं होती क्योंकि हर पटकथा की एक अलग अपील होती है। 'कोशा' ऐसी है जिससे मैं स्क्रिप्ट और किरदार के स्तर पर सीधे जुड़ गई।
 
एक कलाकार हमेशा नई शैलियों के साथ प्रयोग के लिए तैयार रहता है। प्राची ने बताया कि कि यह एक शहरी डॉर्क फंटेसी है और वह इस तरह का किरदार निभाना चाहती थीं। 'कोशा' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो एक रॉक बैंड की सदस्य है और जिसका अतीत शराब और मादक द्रव्यों के सेवन से जुड़ा हुआ है। कोशा' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो एक रॉक बैंड की सदस्य हैं और जिसका अतीत शराब और मादक द्रव्यों के सेवन से जुड़ा हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »