25 Apr 2024, 13:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान लोकप्रिय गेम शो 'दस का दम' के लिए प्रति एपिसोड तीन करोड़ की फीस ले सकते हैं। चर्चा है कि सलमान खान सोनी टीवी पर अपने शो 'दस का दम' से कमबैक कर रहे हैं। छोटे पर्दे पर सलमान खान ने दस का दम से ही डेब्यू किया था। इस शो के दो सीजन को सलमान होस्ट कर चुके हैं। 
 
चर्चा है कि इस शो के लिए सलमान मोटी फीस वसूल रहे हैं। सलमान एक एपिसोड के लिए 03 करोड़ रुपए फीस लेंगे। सलमान को 26 एपिसोड के लिए 78 करोड़ रुपए मिलेंगे। 'दस का दम' एक गेम शो है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान सवाल पूछते हुए नजर आएंगे और कंटेस्टेंट्स को प्रतिशत में सवालों का जवाब देना होगा। 
 
सलमान का का गेम शो 'दस का दम' सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के जैसा ही है। शो दस का दम में आम आदमी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे, वहीं फिल्म स्टार फिल्म के प्रमोशन के लिए या फिर किसी खास ओकेजन में शो का हिस्सा बनेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »