19 Apr 2024, 04:46:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित, मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर टोटल धमाल करने जा रही हैं। अनिल और माधुरी ने राम लखन, तेजाब, बेटा, और पुकार समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दर्शकों ने हमेशा से अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को पसंद किया है। जल्द ही यह जोड़ी दोबारा एकसाथ नजर आयेगी। जाने माने फिल्मकार इंद्र कुमार ने अपनी फिल्म 'धमाल' के तीसरे सीक्वल के लिए माधुरी दीक्षित से संपर्क किया है। उन्होंने अनिल के अपॉजिट फिल्म में लीड रोल आॅफर किया है। 'धमाल' और 'डबल धमाल' के बाद इस फिल्म का नाम 'टोटल धमाल' होगा।
   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »