19 Apr 2024, 23:04:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर अरशद वारसी को लेकर जॉलीएलएलबी 3 बनाई जा सकती है। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म सुपरहिट फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। उसके चार साल बाद इस साल जॉली एलएलबी का सीक्वल आया जिसमें अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी।दोनों ही फिल्मों का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था। जॉली एलएलबी 2 की सफलता के बाद इस बात की घोषणा की गयी थी कि फिल्म का तीसरा भाग भी बनेगा। फॉक्स स्टूडियो के प्रमुख विजय सिंह ने कहा था कि जॉली एलएलबी का तीसरा भाग बनाया जाएगा लेकिन वो कब बनेगा ये तय नहीं है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »