24 Apr 2024, 04:03:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब भीड़ में फंसी रहीं जरीन, किसी ने लगाया हाथ तो किसी ने किया ये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2017 12:31PM | Updated Date: Nov 18 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री जरीन खान के साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ होने की खबर सामने आई है। जरीन खान अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म अक्सर 2 के प्रमोशन के लिए आईं थी जहां उनके साथ बदतमीजी की गई।
 
जरीन खान दिल्ली में अपनी फिल्म 'Aksar 2' के प्रमोशन के लिए आईं थी जहां अनजान लोगों की भीड़ के बीच फंस गईं। भीड़ ने जरीन के साथ खींचतान की और छेड़छाड़ भी की।
 
कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद जरीन फिल्म की टीम ने खुद के पर्याप्त सिक्यॉरिटी के इंतजाम नहीं किए जाने से नाराज हैं।  जरीन के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, 'कई प्रमोशन इवेंट में शामिल होने के बावजूद भी जरीन अंतिम जगह पर 15 मिनट के इंटरेक्शन के लिए पहुंची थीं। 
 
ऑर्गनाइजर्स ने पहले ही तय समय से ज्यादा समय ले लिया था लेकिन फिर भी जब वह फिल्म की कास्ट के साथ डिनर कर रही थीं तभी उन्होंने तय किया कि वह बातचीत में शामिल होकर चली जाएंगी। जब वह वहां गईं तो वहां कोई सिक्यॉरिटी नहीं थी। तभी जरीन 40-50 लोगों की भीड़ के बीच में फंस गईं।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »