19 Apr 2024, 11:10:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह चलती गाड़ी में से सड़क पर गिर गई हैं। इस वीडियो में प्रियंका के साथ एक लड़का भी है उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है।
 
दरअसल प्रियंका अपनी सुपरहिट टीवी सीरीज 'क्‍वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। इसी सीरिज का ये हैरान कर देने वाला वीडियो है जिसमें देसी गर्ल को गिरते दिखाया जा रहा है।
 
शूटिंग सेट से प्रियंका अपने को-स्टार के साथ मस्ती कर दिख रही हैं। जिसमें उनके को-स्‍टार रोशेल टॉवे उनके चलती गाड़ी में मस्‍ती कर रहे हैं और अचानक प्रियंका इस गाड़ी से गिर गईं। प्रियंका कुछ नहीं हुआ है क्‍योंकि यह गाड़ी नहीं बल्कि सिर्फ इसके पीछे लगी स्‍क्रीन चल रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »