20 Apr 2024, 07:58:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और सतीश कौशिक की सुपरहिट जोड़ी 15 साल बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएगी। अनिल कपूर और सतीश कौशिक ने 'वो सात दिन', 'मिस्टर इंडिया' और 'दीवाना मस्ताना' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। अनिल कपूर और सतीश कौशिक 15 साल बाद एक बार फिर 'फन्ने खान' में साथ नजर आएंगे।
 
अनिल कपूर और सतीश कौशिक ने कहा है कि उनके बीच की कैमेस्ट्री पहले जैसी ही है।सतीश कौशिक ने ट्वीट किया, "एक अभिनेता के रूप में अनिल कपूर के साथ 15 साल बाद शूंटिग करके काफी खुशी हुई। 'वो सात दिन' से 'फन्ने खान' तक दोनों के बीच रिश्ता वहीं है।" अनिल कपूर ने जवाब दिया, "ऐसा लग रहा है कि एक दिन भी नहीं बीता है। हम दोनों का रिश्ता पहले जैसा ही है। आपके साथ फिर से काम करके बहुत खुश हूं।"  उन्होंने अनिल कपूर की 'रूप की रानी चोरो का राजा', 'बधाई हा बधाई' और 'हम आपके दिल में रहते है' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »