20 Apr 2024, 18:33:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। करीना और सैफ की तरह उनका बेटा तैमूर भी इन दिनों काफी चर्चा में है। आए दिन तैमूर की एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में एक और तस्वीर सामने आईं, जिसमें इस बार तैमूर का अलग ही अंदाज देखने को मिला। 

तैमूर को अपनी नानी बबीता के साथ खेलते हुए क्लिक किया गया है। इस दौरान तैमूर अपने घर की बालकनी मे लगे झूले में बैठे नजर आ रहे हैं और बबीता उन्हें खिला रही हैं। बता दें कि करीना अभी अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। वहीं, सैफ 'बाजार' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हालांकि, ये दोनों अपना शेड्यूल ऐसे रखते हैं कि बेटे के पास कोई एक मौजूद रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »