18 Apr 2024, 23:15:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पद्मावती के पहले लुक में वीर योद्धा नजर आए शाहिद कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 12:53PM | Updated Date: Sep 25 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में शाहिद का पहला लुक सामने आ गया है। शाहिद कपूर राजा रावल रत्न सिंह के किरदार में नजर आ रहे है। अपने इस लुक को शेयर करते हुए शाहिद ने ट्वीट किया है- राजा रावल रतन सिंह- साहस, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक। इसमें कोई दो राय नहीं है कि शाहिद इस लुक में बेहद अद्भुत नजर आ रहे हैं। वैसे यह पहली बार है जब शाहिद कपूर किसी पीरियड ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने हैं। इसमें उनका राजा का लुक काफी आकर्षक लग रहा है।

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण का पद्मावती लुक जारी किया गया था। इसे दर्शकों की काफी तारीफ मिली। इसके बाद सभी को बेसब्री से इंतजार था रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिल्जी लुक और शाहिद कपूर को राजा रावल रतन सिंह के रूप में देखने का। 25 सितंबर की सुबह ये इंतजार पूरी तरह तो नहीं, लेकिन काफी हद तक खत्म हो गया। अब आप शाहिद कपूर को राजा रावल रत्न सिंह के किरदार में देख सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »