19 Apr 2024, 10:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रेप का आरोपी भोजपुरी एक्टर अरेस्‍ट,जबरन कराया था अबॉर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 2:13PM | Updated Date: Sep 22 2017 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक्ट्रेस के रेप के इल्जाम में फरार हुए भोजपुरी एक्टर मनोज पांडे को मुंबई की चारकोप थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने 15 सितंबर को मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने केस फाइल कर एक्टर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी एक्टर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 395/17, 376, 317, 406, 506(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 
 
पीड़िता ने पुलिस को बयान में बताया कि मनोज ने 2015 में जबरन उसका अबॉर्शन कराया। दोनों साल 2012 से लिव इन रिलेशन में रह रहे था। इनकी मुलाकात एक फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई दोनों की जान-पहचान मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और देखते ही देखते दोनों मे प्यार हो गया। प्यार होने के बाद मनोज ने पीड़िता के घर आना-जाना शूरू कर दिया। फिर एक दिन पीड़िता ने मनोज को शादी के लिए कहा लेकिन मनोज इस बात से सहमत नहीं हुआ। पीड़िता ने कई बार मनोज पर शादी करने के लिए दवाब बनाया। बता दें कि दोनों ही यूपी के रहनेवाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »