29 Mar 2024, 15:23:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिपाशा नहीं भूल पायी अपना अतीत, जॉन को दे बैठी गाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 4:17PM | Updated Date: Sep 20 2017 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम के रिलेशन के बारे में तो सब वाकिफ ही हैं। दोनों का रिलेशन काफी पॉपुलर था, लेकिन फिर अचानक 10 सालों का रिलेशन एक दिन टूट गया और दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों उस ब्रेकअप के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। दोनों ने फिर अपने लिए नए पार्टनर ढूंढ कर उनसे शादी कर ली। बिपाशा ने पिछले साल ही करण सिंह ग्रोवर से शादी की और दोनों अपने रिश्ते को काफी एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। लेकिन एक्स को लेकर बिपाशा का कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अब हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा से जब पूछा गया कि एक एक्स के साथ दोस्ती रखने के बारे में आप क्या सोचती हैं? तो बिपाशा ने एक अपशब्द बोलते हुए कहा कि अगर वो ऐसा है तो आप बिल्कुल भी उसके साथ दोस्ती नहीं रख सकते। लेकिन अगर वो अच्छा इंसान है और किसी और वजह से आप अलग हुए तो शायद आप एक दोस्त की तरह रहें। वैसे ये सब सिचुएशन पर डिपेंड है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »