24 Apr 2024, 05:12:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जैकलीन फर्नांडिस बहुत जल्द लोगों को दिवाना बनाने की तैयारी में हैं। उनकी फिल्म ‘जुड़वा 2’ आगामी 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में जैकलीन वरुण के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। वहीं इन दिनों जैकलीन लंदन में हैं। लंदन में सलमान  कई कलाकारों के साथ ‘द बैंग’ टूर पर हैं। इसी दौरान जैकलीन ने सलमान के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देख वरुण को थोड़ी जलन भी हो सकती है। दरअसल सलमान ने अपनी फिल्म ‘जुड़वा’ के गाने ‘चलती है क्या 9 से 12’ पर जैकलीन के साथ खूब मस्ती की। सलमान और जैकलीन इस गाने पर ना सिर्फ डांस कर रहे हैं बल्कि खुद ही इस गाने को इतना मगन होकर गा रहे हैं कि कोई भी इस वीडियो को देखकर झूमने लगेगा। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए जैकलीन ने लिखा है कि असली ‘जुड़वा’ के साथ ‘टन टना टन’, अब ‘जुड़वा 2’ का समय है। बता दें कि जैकलीन और सलमान  बहुत जल्द ‘रेस 3’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इस फिल्म से पहले दोनों ने ‘किक’ में एक साथ काम किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »