28 Mar 2024, 21:58:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

B'Day Spl: इस मामले में सभी अभिनेत्रियो को मात देती हैं मलाइका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2017 11:53AM | Updated Date: Aug 23 2017 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 23 अगस्त 23 अगस्त 1973 को जन्मी मलाइका अरोड़ा खान के बारे में भी यह कहना गलत नहीं होगा। लेकिन फिल्मों में उनके आइटम सॉन्ग और उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। मलाइका ने करियर की शुरुआत एमटीवी वीजे के तौर पर की थी. लेकिन उन्होंने सबका ध्यान खींचा बल्ली सग्गू के रीमिक्स गाने 'गुड़ नालो इश्क मीठा से'। लेकिन 1998 में 'दिल से' फिल्म का गाना 'छैंया छैंया' ने तो उनकी तकदीर ही बदलकर रख दी और वे अपने इस गाने के साथ हजारों दिलों की धड़कन बन गईं। फिर 2010 की 'मुन्नी बदनाम' ने तो उनका नाम हर किसी की जुबान पर चढ़ा दिया। उन्होंने 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी लेकिन 2016 में वे दोनों अलग हो गए। आइए नजर डालते हैं उनके पांच टॉप आइटम नंबर्स परः

मुन्नी बदनाम हुई, दबंग (2010)
चुलबुल पांडेय यानी सलमान खान के साथ आइटम सॉन्ग। अपने जेठ के साथ नाचना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन उनके इस गाने पर पूरा देश झूम गया।
अनारकली डिस्को चली, हाउसफुल-2 (2012)
मलाइका जितनी खुद आधुनिक अंदाज वाली है, उनके अधिकतर आइटम सॉन्ग उतने ही देसी अंदाज वाले हैं। इसमें उन्होंने अनारकली बनकर हर उम्र के दर्शकों की यादों को ताजा कर दिया।
माही वे, कांटे (2002)
बैंक डकैती पर बनी इस स्टाइलिश फिल्म में मलाइका की लगीं। उनका पोल डांस वाला यह गाना हिट रहा। उनके डांस और अदाओं ने इसे यादगार बना दिया। उनके बाद कई हीरोइनों ने पोल डांस की कोशिश की लेकिन वह जादू नहीं चल सका।
छैंया छैंया, दिल से (1998)
मणिरत्नम की फिल्म में शाहरुख खान के साथ मलाइका अरोड़ा खान ने अपनी वो अदाएं दिखाईं कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। गाना टॉप चार्ट में रहा और इस गाने ने मलाइका को स्टार बना दिया।
फैशन खतम मुझ पे, डॉली की डोली (2015)
वाकई यह कहना एकदम सही भी है। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखकर इस बात का अंदाजा लग जाता है कि वे कितनी स्टाइलिश हैं। इस गाने में उनकी अदाएं कमाल की रही थीं। फिल्म से ज्यादा यह गाना पॉपुलर हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »