19 Apr 2024, 17:45:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा, योगगुरु बाबा रामदेव के साथ एक रियालिटी शो ‘ओम शांति ओम’ में नजर आने वाली हैं। इस शो के पहले एपिसोड को रणवीर सिंह होस्ट करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शो के शुभारंभ एपिसोड के लिए रणवीर सिंह को लिया गया है इसके बाद अपारशक्ति खुराना इस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। रणवीर इस शो की शुरुआत अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘गजानना’ से करेंगे। इसके अलावा वह शो के 14 कंटेस्टेंट्स से लोगों को रुबरु करवाएंगे।
 
इस शो के जरिए फैंस फिर से रणवीर और सोनाक्षी को पर्दे पर साथ देख  पाएंगे। इससे पहले दोनों को फिल्म ‘लूटेरा’ में साथ देखा गया था। इस शो को लाइफ ओके पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में बाबा रामदेव के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और कनिका कपूर जज के तौर पर नजर आएंगी। ‘ओम शांति ओम’ का प्रसारण आगामी 28 अगस्त से किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »