20 Apr 2024, 09:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

निकाह करने जा रहे है ‘दिया और बाती हम’ के सूरज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 6:16PM | Updated Date: Aug 22 2017 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। स्टार प्लस के शो ‘दीया और बाती हम’ से फेमस टीवी एक्टर अनस राशिद यानि ​​’सूरज राठी’ ने इस साल अप्रैल में हिना के साथ सगाई की थी। अब राशिद के बारे में ये खबरें आ रही हैं वह अगले महीने यानि सितंबर में शादी करने वाले हैं। हम अनस की होने वाली रियल लाइफ ‘बींदड़ी’ से आपका रू-ब-रू भी कराने जा रहे हैं। अनस के परिवार वालों ने 24 साल की हिना को उनके लिए फाइनल कर दिया है। हिना, पंजाब के मलेरकोटला से ताल्लुक रखती हैं मगर पिछले 6 सालों से वह चंडीगढ़ में रह रही है।
 
हिना, अनस से 14 साल छोटी हैं। अनस ने कहा- हां, यह सच है, मैं अपने परिवार की पसंद की लड़की के साथ शादी करना चाहता था और आखिर में यह हर किसी के आशीर्वाद के साथ हो रहा था। हमारे बीच 14 साल अंतर है (अनस 38 साल के हैं) और इस समय हम एक-दूसरे को जान-समझ रहे हैं।  हिना एक साधारण लड़की हैं। अनस अगले महीने की 10 तारीख को शादी करने वाले हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »