29 Mar 2024, 00:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ‘द नटी प्रोफेसर’ और ‘द बेलबॉय’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए हास्य कलाकार, फिल्मकार और समाजसेवी जेरी लुईस का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे। रिपोर्ट के मुताबिक, लुईस के प्रचारक कैंडी कजाउ ने कहा कि लुईस का संक्षिप्त बीमारी के बाद लास वेगास में निधन हो गया। लुईस सबसे पहले गायक डीन मार्टिन के साथ अपने हास्य और संगीतमय कार्यक्रम के जरिए लोकप्रिय हुए थे। 1950 के दशक के मध्य में लुईस एकल कलाकार के रूप में काम करने लगे। 1960 के दशक तक वह ‘द नटी प्रोफेसर’, ‘द पैट्सी’ और ‘द बेलबॉय’ जैसी फिल्मों से एक जाना पहचाना नाम बन चुके थे। इसी बीच लुईस ने फिल्म निर्माण में वीडियो टेप और क्लोस्ड सर्किट मॉनिटर्स का प्रयोग भी शुरू किया, जिसे अब वीडियो असिस्ट तकनीक के नाम से जाना जाता है।

सोशल वर्कर भी थे
लुईस इसके अलावा परोपकार के कार्यो में भी व्यस्त रहे। उन्होंने 1956 में मस्कुलर डिस्ट्रोफी के लिए दान एकत्र करने में भी मदद की। इस काम में उनके योगदान को देखते हुए इस रोग से पीड़ित बच्चों को ‘जेरी किड्स’ कहा जाने लगा। लुईस के परिवार में उनकी दूसरी पत्नी सैनडी पिटनिक और एक गोद ली हुई बेटी है। जैरी का जन्म 16 मार्च, 1926 में हुआ था। डीन मार्टिन के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता था। अपने काम के लिए जैरी को कई अवॉर्ड और नॉमिनेशन्स भी मिले हैं। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जैरी के नाम दो स्टार हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »