29 Mar 2024, 05:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

15 साल में पहली बार सलमान के घर नहीं विराजेंगे गणपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 10:59AM | Updated Date: Aug 21 2017 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पिछले कई सालों से अपने घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट में गणेश‍जी को विराजते आ रहे हैं, लेकिन इस बार सलमान खान अपने घर गणपति बप्‍पा को नहीं विराजेंगे। दरअसल इस साल सलमान खान अपनी फिल्‍म टाइगर जिंदा की शूटिंग के चलते अबू धाबी में हैं और इसी वजह से वह अपने घर में गणपित बप्पा को नहीं विराज पाएंगे। इस वजह से इस बार गणपति बप्पा सलमान खान की बहन अर्पिता के घर विराजे जाएंगे। माना जा रहा है कि ऐसा 15 साल में पहली बार हो रहा है। 

सलमान खान के अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते यहां  ना होने की वजह से उनके परिवार ने यह फैसला किया है।  पिछले साल भी सलमान अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के चलते गणेश उत्सव में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में इस बार उनकी फैमिली ने गणपति को अर्पिता के घर विराजने का फैसला किया। 
 
सलमान खान ने बताया कि हमारे घर  में गणपति स्थापना कई सालों से होती आ रही है और यह मेरी बहन अर्पिता वजह से हुआ है। उसी ने पहली बार कहा था कि हम भी अपने घर गणपति लाएंगे। उस दिन के बाद से हमारे यहां हर साल गणपति जी की स्थापना होती है। मेरी भगवान गणेश में बहुत आस्था है। पिछले कई सालों में मुझ पर कई मुसीबतें आई, लेकिन उन्होंने मुझे आराम से इनसे बाहर निकाला है'। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »