29 Mar 2024, 15:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म 'बादशाहो' की जोड़ी एक बार फिर सिनेमा के स्क्रीन पर नज़र आएगी। बादशाहो के ट्रेलर और गानों में इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। खबर है कि अब ये जोड़ी मिलन लुथरिया की अगली फिल्म 'रेड' में भी साथ काम करेगी। सूत्रों की माने तो मेकर्स ने इलीयाना को फिल्म 'रेड' का ऑफर दिया है। इलियाना को भी फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और जल्द ही वो फिल्म साइन कर लेंगी।

आपको बता दें फिल्म रेड में अजय इनकम टैक्स ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। कहानी यूपी के बैकग्राउंड पर होगी। आपको बता दें फिल्म रेड 2018 के सितंबर तक रिलीज़ होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »