29 Mar 2024, 15:55:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मथुरा की राधायो ने की 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए ख़ास परफॉरमेंस!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 4:38PM | Updated Date: Jul 26 2017 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मथुरा की लड़कियों ने 'जब हैरी मेट सेजल' से गीत 'राधा' को अपना प्यार और स्नेह भेजा है। फिल्म के इस पहले गाने ने एक असाधारण प्रतिक्रिया प्राप्त की है। उत्साही ट्रैक ने देश भर से लड़कियों को अपनी धुन पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया है।
इस गाने को गाकर और उस पर अपने डांस का दमखम दिखाते हुए लड़कियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करना शुरू कर दिया है। जहां पूरा राष्ट्र इस गाने में पूरी तरह से मशगूल है वही मथुरा ने इस गाने को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।
 
मथुरा के साथ राधा का एक पौराणिक संबंध है और इसिलए वहां हर कोई गीत 'राधा' के धुन पर अपने नृत्य का हुनर दिखा रहा है। परंपरागत नृत्य के माध्यम से भारतीय भव्यता का प्रदर्शन करते हुए, मथुरा की लड़कियों ने "राधा" पर डांस कर इसे एक बेहद ही उम्दा अंदाज़ में सबके सामने पेश किया है। 
 
देश भर में उत्कृष्ट प्रतिक्रियाओं के बीच, मथुरा में जिस बड़े पैमाने पर इस गाने को पसंद किया जा रहा है उसने सबको आश्चरिचकित कर दिया है।  "जब हैरी मेट सेजल" के संगीत ने बिल्कुल सही दिशा में अपने कदम बढ़ाते हुए दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। बहुत ही कम समय में, फिल्म के गानो ने दर्शकों के बीच अपनी एक बहुत बड़ी छाप छोड़ दी है। फिल्म के सभी गाने चार्टबस्टर साबित हो रहे हैं और इसी के साथ सभी के दिलो पर भी राज़ कर रहे है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित  फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »