17 Apr 2024, 03:27:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू के बाद अब इस अभिनेता को हुई अजान से दिक्कत, हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 5:53PM | Updated Date: Jul 24 2017 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सोनू निगम के बाद अब एक्टर और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अजान पर दिक्‍कत जताई है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अजान को कान फोड़ने वाला शोर और असभ्य करार दिया है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ट्वीट कर इसे धार्मिकता को थोपना बताया। इसके बाद से ही ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 
 
सुचित्रा कृष्णमूर्ति का अजान के बारे में ये बयान सोनू निगम की अजान कॉन्ट्रोवर्सी के करीब 2 महीने बाद आया है। सोनू ने इसे शोर बताया था और कहा था कि अजान की आवाज से उनकी नींद खराब होती है और इसके लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। 
 
सुचित्रा ने ट्विटर पर लिखा - सुबह 4. 45 पर घर आओ और आक्रामक और कान फोड़ने वाली अजान की आवाज सुनो। जबरदस्ती धार्मिकता थोपने से ज्यादा बेवकूफी भरा काम हो नहीं हो सकता। शाहरुख के साथ फिल्म कभी हां कभी ना करने वाली सुचित्रा ने यह भी लिखा कि डीसेंट समय पर अजान से उन्हें कोई आपत्ती नहीं है, लेकिन सुबह 5 बजे पूरे मोहल्ले को इसकी आवाज से उठाना सभ्य नहीं है।
 
2 महीने पहले जब सोनू निगम ने भी इस मुद्दे पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था और अपने बाल भी मुंडवा लिए थे। उसके बाद कई दिन तक सोशल मीडिया पर भी हंगामा होता रहा था। अब इस मामले में आगे क्या होगा यह देखने वाली बात होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »