20 Apr 2024, 17:38:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'चंदा मामा दूर के' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं शेखर कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 2:28PM | Updated Date: Jul 24 2017 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार शेखर कपूर का कहना है कि वह फिल्म 'चंदा मामा दूर के' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' अंतरिक्ष की दुनिया पर आधारित है। शेखर कपूर ने ट्विटर पर पोस्ट किया - मैं फिल्म 'चंदा मामा दूर के' का मंत्रमुग्ध होकर बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
 
सुशांत, हमें नासा में अपने अनुभव के बारे में और बताओ। क्या आपने स्पेससूट भी पहना?"
जवाब में सुशांत ने ट्वीट किया - हां सर, निर्वात, अपकेंद्रन, गुरुत्वहीनता, चांद पर चलना और आईएसएस (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) परिचालन और भी काफी चीजों का अनुभव किया। बताया जा रहा है कि सुशांत इस फिल्म में एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में नजर आएंगे। 
उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का दौरा अंतरिक्ष अभियान और शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव लेने के लिए किया है। फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान कर रहे हैं तथा इसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आर. माधवन की भी अहम भूमिका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »