29 Mar 2024, 10:43:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

प्रेग्नेंट हैं 'बड़े अच्छे लगते है' शो की ये एक्ट्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 10:56AM | Updated Date: Jul 23 2017 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टेलीविजन शो 'बड़े अच्छे लगते है' की चाहत खन्ना मिर्जा एक बार फिर से मां बनने वाली है। सितंबर 2016 में चाहत ने पहली बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनकी बेटी एक साल की पूरी होती चाहत ने सीरियल में बतौर हीरोइन काम करना शुरू कर दिया। 
 
वहीं अभी तक फैंस उनकी पहली बेटी की तारिफें करते नहीं थक रहे थे कि हाल ही में चाहत ने उन्हे एक और गुड न्यूज दे दी है। हाल ही में चाहत ने अपना एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो बेबी बंप दिखा रही हैं। साल 2013 में फरवरी में चाहत ने फरहान मिर्जा से शादी कर ली थी। 
 
इसके बाद साल 2016 में चाहत ने पहली बेटी को जन्म दिया। अब वो फिर ये दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार है। इस खबर से रुबरु होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हे बधाई देना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि चाहत को दादसाहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »