20 Apr 2024, 01:03:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का ने कहा- करीना कपूर की वजह से हुई बॉलीवुड में एंट्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 10:47AM | Updated Date: Jul 23 2017 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना चुकीं अनुष्का शर्मा आज जहां भी हैं करीना कपूर की वजह से हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद अनुष्का शर्मा ने कहा है।
 
हाल ही में 'जब हैरी मेट सेजल' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंची अनुष्का अपने करियर में करीना के योगदान की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि साल 2007 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' में करीना के कैरेक्टर से वो इतनी इंप्रेस हुईं कि इसे देखकर ही वह फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बारे में सोचने लगीं।
 
अनुष्का ने बताया कि जब इम्तियाज ने उन्हें 'जब हैरी मेट सेजल' ऑफर की तो उन्हें सबजेक्ट इतना पसंद आया कि सुनते ही हामी भर दी। अनुष्का ने कहा, 'मैं लंबे समय से इम्तियाज के साथ काम करने का इंतजार कर रही थी। मुझे याद है कि मैंने बीकानेर में अपने मम्मी-पापा के साथ 'जब वी मेट' देखी थी और मुझे यह बेहद पसंद आई थी। उस फिल्म में 'गीत' के कैरेक्टर को देखकर यह लगा कि मुझे भी फिल्मों में काम करना चाहिए।'
 
बता दें कि अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री ली थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे। 'जब हैरी मेट सेजल' शाहरुख के साथ अनुष्का की तीसरी फिल्म है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »