29 Mar 2024, 18:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण रेस्टोरेंट का नाम थंगबली देखकर मुस्कुरा गई। दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने घर बेंगलुरु में थी। इसी क्रम में एक दिन जब वह बेंगलूर में घूम रही थी, तो उनकी नजर एक रेस्टोरेंट पर गई। उस रेस्टोरेंट का नाम 'थंगबली' था।
 
 दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक डायलॉग काफी लोकप्रिय हुआ था। वह था 'थंगबली' का डायलॉग। अब इस फिल्म के बाद ही दीपिका से प्रेरित होकर  इस नाम रेस्टोरेंट का रखा गया। यह बेंगलुरु का साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है और दीपिका भी साउथ इंडियन खाने की बहुत शौकीन हैं।
 
दीपिका ने कहा, "मैं एक दिन घर की ओर जा रही थी और अचानक 'थंगबली' नामक इस रेस्टोरेंट पर मेरी नज़र पड़ी। क्या आप कल्पना कर सकते हैं? मैं मुस्कुराना नहीं रोक पाई। मुझे दक्षिण भारतीय भोजन पसंद है और मैं इस  होटल को आजमाने के लिए प्रतीक्षा नहीं कर सकती।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »