मुंबई। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच नाव्या की कुछ ताज़ा तस्वीरें मुंबई के नंदा जुहू के पीवीआर में मिस्ट्री ब्वॉय के साथ नजर आ रही हैं। नव्या और मिस्ट्री ब्वॉय जब मूवी देखकर बाहर निकले तो फोटोग्राफर्स की नजर इनपे पड़ी तो नव्या मुस्कराती नजर आई। फिर दोनो कार में बेठे और फोटोग्राफर से बचने के लिए दोनो ने अपना मुंह छुपा लिया।
नव्या नंदा ने लंदन के सेवनऑक्स स्कूल से पढ़ाई की है। 19 साल की नव्या काफी फनलविंग गर्ल है और उन्हें पार्टी करना काफी पसंद है। नव्या और शाहरूख के बेटे आर्यन की काफी अच्छी दोस्ती हैं। नव्या अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की बेटी हैं। नव्या मां श्वेता बच्चन नंदा के साथ पार्टी और डिफरेंट फैशन इवेंट में भी नजर आती हैं।