19 Apr 2024, 15:44:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मुंबई पुलिस ने नवोदित अभिनेत्री कृतिका चौधरी हत्या मामले में अभिनेत्री के पूर्व पति को गिरफ्तार किया है। कृतिका के पूर्व पति विजय द्विवेदी पर हाई प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने विजय से कृतिका चौधरी की हत्या से जुड़े मामले की भी पूछताछ शुरू कर दी है। 
 
मुंबई पुलिस ने विजय को एक पुराने फर्जीवाड़े की जांच के सिलसिले में रविवार को फिर से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस गिरफ्तारी से कृतिका की हत्या से जुड़े मामले में भी पूछताछ कर रही है। 
 
27 जून तक कस्टडी 
मॉडल और एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी हुई है। इस दौरान पुलिस को कृतिका के पूर्व पति विजय द्विवेदी के बारे में जानकारी मिली थी। शनिवार रात द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसे 27 जून तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।
 
धोखे से की थी शादी 
विजय द्विवेदी खुद को कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी का भतीजा बताता था। विजय दावा करता था कि उसके कई बड़े लोगों से अच्छे संबंध हैं। विजय ने कृतिका को बॉलीवुड फिल्मों में काम दिलाने के बहाने दिल्ली से मुंबई बुला लिया था। इसके बाद उसने कृतिका से शादी भी कर ली थी।
 
27 जून तक कस्टडी 
मॉडल और एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी हुई है। इस दौरान पुलिस को कृतिका के पूर्व पति विजय द्विवेदी के बारे में जानकारी मिली थी। शनिवार रात द्विवेदी को गिरफ्ता किया गया। कोर्ट ने उसे 27 जून तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।
 
जा चुका है जेल
इस दौरान विजय की हकीकत कृतिका के सामने आने लगी थी। विजय ने कई लोगों के साथ इसी तरह से धोखाधड़ी की थी। इसकी वजह से क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
 
कृतिका ने दिया तलाक 
इस मामले के बाद कृतिका को पता चला था कि उसके पति विजय ने कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी के नाम से बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ ठगी की है। इनमें गोविंदा, श्वेता तिवारी, एकता कपूर, कांग्रेस नेता अमरीश पटेल समेत कई लोग शामिल थे। इसके बाद कृतिका ने उसे तलाक दे दिया था। कृतिका ने तलाक देने के बाद अकेले रहना शुरू कर दिया था।
 
फिर से गिरफ्तार किया 
मुंबई पुलिस ने विजय को एक पुराने फर्जीवाड़े के मामले में रविवार को फिर से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस गिरफ्तारी से कृतिका की हत्या से जुड़े हुए मामले में भी पूछताछ कर रही है। 
 
सवालों के घेरे में विजय 
जानकारी के अनुसार, कृतिका की हत्या मामले की जांच कर रही पुलिस के हाथ कई ऐसे सुराग लगे हैं जिसमें उसके पूर्व पति पर भी है। इसकी वजह से पुलिस ने विजय को हिरासत में लेकर कृतिका हत्या मामले में भी सवाल कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »